डुमरांव: नया भोजपुर थाने में शब-ए-बारात और सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Dumraon, Buxar | Jan 30, 2025 नया भोजपुर थाने में शब-ए-बारात और सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार की शाम 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। मौके पर सीआई श्रीनाथ कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सहित अन्य की अगुवाई में बैठक आयोजित हुई। शांति समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर अहम दिशानिर्देश दिए गए।