डुमरांव: डुमरांव में रेल यात्री कल्याण समिति की समीक्षा बैठक और कार्यशाला आयोजित, मुख्य मांगें रखी गईं
Dumraon, Buxar | Jan 31, 2025 डुमरांव में रेलयात्री कल्याण समिति की समीक्षात्मक बैठक सह कार्यशाला शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड के समीप किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मुन्ना यादव तथा संचालन भुवर सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह भी उपस्थित रहें।