डुमरांव: राजस्थान से चोरी हुई थार कोरानसराय से बरामद, औरंगाबाद के रजिस्ट्रेशन नंबर से चल रहा था वाहन
Dumraon, Buxar | Jan 31, 2025 कोरानसराय पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान से चोरी महिंद्रा की थार गाड़ी कोरानसराय में बरामद की है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की शाम 5 बजे एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि बीते 28 तारीख को कोरान सराय थाना गेट के समीप पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।