डुमरांव: पुराना भोजपुर में इंटर परीक्षा केंद्र का SDPO ने लिया जायजा, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों को दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 1, 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार से इंटर की परीक्षा शुरू कर दी गई। डुमरांव में परीक्षा केंद्र के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार की सुबह 9 बजे एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने पुराना भोजपुर के मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। एसडीपीओ ने सुरक्षा के लिहाज से कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।