नायकपुरा में चोरों का धावा, तीन सगे भाइयों के घरों में चोरी
मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुरा के हरी सिंह का पुरा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। चोर मकानों के पीछे से छत पर चढ़कर घरों में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी चोरी कर फरार हो गए।
सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सरायछौला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा चोरी गए जेवरात और नकदी की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
#morena #मुरैना #चोर #पुलिस