मुरैना में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 15 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12-13 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 15 प्रकरण दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 145 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब, कीमत करीब 72,870 रुपये, जब्त की। सिविल लाइन, स्टेशन रोड, सिहौनियां, नगरा, बामौर, नूराबाद, सबलगढ़, रामपुर, महुआ, देवगढ़ और कैलारस थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। आदतन अपराधियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।