बाह: मानिकपुरा के उटंगन बीहड़ में पुलिस ने जुए के फड़ पर की छापामार कार्यवाही,2 जुआरी किए गिरफ्तार
आगरा की थाना बसई अरेला पुलिस ने जुए के फड़ पे छापामार कार्यवाही की है। पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उटंगन बीहड़ में चोरी चुपके जुआ चल रहा है। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुए के फड़ से 4190 की नगदी, 1 ताश की गड्डी बरामद की है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।