बाह: बाह में मोबाइल में स्टेटस लगाकर पत्नी ने पति को मारने वाले को ₹50000 देने का किया ऐलान
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बाह का एक मामला प्रकाश में आया है।जिसमें एक पत्नी ने अजीबोगरीब ढंग से अपने पति को धमकी दी है। पत्नी ने मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाया है कि जो भी उसके पति को मारेगा उसे वह ₹50000 देगी। पीड़ित पति ने पुलिस से जान माल की गुहार लगाई है, पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।