बाह: गढ़ी प्रतापपुरा में 15 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा,हालत गंभीर,
बाह क्षेत्र के गड़ी प्रतापपुरा में 15 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी इस दौरान एक सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत खराब होने लगी, परिजनों को इसकी सूचना लगी तो परिजनों में हड़कंप मच गया, आनन फानन में परिजनों के द्वारा 15 वर्षीय बच्ची को सीएचसी बाह में भर्ती कराया, चिकित्सकों में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।