सांगानेर: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध रोकथाम के लिए राजस्थान का एक्शन प्लान लॉन्च
गुरूवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध रोकथाम के लिए राजस्थान का एक्शन प्लान लॉन्च किया गया। यह एक्शन प्लान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि, डेयरी, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण सहित अन्य विभागों एवं जनसहभागिता से लागू किया जाएगा।