सांगानेर: खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर सुमरा की ढाणी नेवटा स्थित मेसर्स स्टरलिंग फूड का किया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने प्राप्त शिकायत के आधार पर सुमरा की ढाणी, नेवटा, सागानेर स्थित मेसर्स स्टरलिंग फूड एण्ड बेवरेज का गुरुवार को निरीक्षण किया। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि इस निर्माण इकाई पर ड्रिंकिंग वाटर की क्यूबिक एवं वीन ब्रांड की अलग-अलग साइज की बोतलें पैक की जा रही थीं। यहां हाईजीन और सेनिटेशन की स्थिति बेहद खराब पाई गई।