घाटमपुर: जगदीशपुर के गुंडे को पुलिस ने 3 महीने के लिए किया जिला बदर
बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के गुंडे को पुलिस ने 3 महीने के लिए जिलाबदर किया है। डीसीपी दक्षिण ने बुधवार रात 8:00 बजे सूची जारी करते हुए अपराध पर लगाम लगाने के लिए जगदीशपुर के गुंडे रमेश कुरील को 3 महीने के लिए जिलाबदर किया है। थाना प्रभारी ने बताया रमेश कुरील के विरुद्ध थाने से गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।