घाटमपुर: माया का पुरवा में नलकूप की कोठरी के बरामदे में पंखे से लटका मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
सजेती थाना क्षेत्र के माया का पुरवा में नलकूप की कोठरी के बरामदे में पंखे से 50 वर्षीय अधेड़ अजय सिंह यादव का शव लटका मिला। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।प्रथम दृष्टि में मामलाआत्महत्या का लग रहा है।कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।