घाटमपुर: रातेपुर के शातिर अपराधी को किया गया जिलाबदर
साढ़ थाना क्षेत्र के रातेपुर के रहने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने जिलाबदर किया है। डीसीपी दक्षिण ने बुधवार रात 8:00 बजे सूची जारी करते हुए साढ़ थाना क्षेत्र के रातेपुर के शातिर अपराधी महेश सोनकर पुत्र राम किशोर सोनकर को 3 महीने के लिए जिलाबदर किया है। तीन माह तक शातिर महेश सोनकर जिले की सीमा से बाहर रहेगा। थाना प्रभारी ने बताया इससे अपराध पर लगाम लगेगा।