बाजपुर के कनौरा में खूनी संघर्ष, तलवार से हमले में दो युवक गंभीर घायल
बाजपुर। कोतवाली बाजपुर की दोराहा चौकी क्षेत्र के ग्राम कनौरा में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और तलवार से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।