नमूना के पास कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, पांच घायल; एक की हालत गंभीर
बाजपुर। नमूना के निकट एक रेस्टोरेंट के पास कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाजपुर निवासी राहुल वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।