मंडला: कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर मनेरी के 5 स्वास्थ्यकर्मियों को सीएमएचओ ने दिया कारण बताओ नोटिस
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 शासन के निर्देशानुसार ‘सार्थक ऐप’ पर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होने के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी के 5 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीजे मोहंती ने मंगलवार 11 बजे बताया कि संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।