मुजफ्फरपुर में भू-माफियाओं का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया हैं कि आज भगवानपुर हाई स्कूल के ग्राउंड पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं किस प्रकार से विद्यालय के जमीन पर भू - माफिया कब्जा करते दिख रहे हैं।
हालांकि स्थानीय मुखिया भोला राय की पहल से भू-माफियाओं इसमें सफल नहीं हो पाए, बिहार दस्तक से हुई खास बातचीत में मुखिया भोला राय ने बताया कि जमीन कब्जा करने वाले व्यक्ति न तो सामने आए और ना ही उनका नाम किसी ने बताया, पर समय रहते मुखिया की सूझबूझ और पहल के कारण जमीन कब्जा होने में भू-माफिया सफल नहीं हो सका।
इस पूरे मामले में अब तक किसी प्रशासनिक कार्रवाई या शिकायत दर्ज होने को सूचना प्राप्त नहीं हुई हैं।
#BhagwanpurHighSchool #Bhagwanpur #BhuMafia #BiharDastak
Bihar, India | Sep 10, 2026