रायसेन: सांची में महाबोधि महोत्सव-2025 को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा पर मंथन
Raisen, Raisen | Nov 27, 2025 सांची में वार्षिक बौद्ध मेला-2025 की तैयारियों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम मनीष शर्मा ने सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक रूट और भीड़ नियंत्रण पर दिशा-निर्देश दिए। 29-30 नवंबर को होने वाले मेले में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों व नगरजनों ने मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।