खाद्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता की जांच हेतु किए खाद्य पदार्थों के नमूने
–––
–––
जिले में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार दुग्ध और दुग्ध पदार्थों से निर्मित खाद्य सामग्रियों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंडीदीप क्षेत्र की दूध डेयरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यक्षिका दूध डेयरी इंद्रा नगर मंडीदीप से पनीर, लवान्या आईसक्रीम एवं मिल्क पार्लर सतलापुर मंडीदीप से पनीर, सत्यम डेयरी इंद्रानगर मंडीदीप से पनीर और झूलेलाल इंटरप्राईजेज महावीर नगर मंडीदीप से गाय का घी एवं देशी घी का नमूना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य दल द्वारा रायसेन में बालाजी किराना से सरसों का तेल एवं शिवाय किराना से डीएफ काउ गोल्ड घी, चिली सॉस एवं सरसों का तेल नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूने नियमानुसार जांच हेतु लिए गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के खाद्य व्यवसायियों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
7 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026