अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में जन्मदिवस पर तिथि भोज का आयोजन
----------
----------
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विशेष तिथियों तथा अवसरों पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों तथा नागरिकों के सहयोग से विशेष भोज आयोजित किए जाने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में बुधवार को अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में सहकारिता विभाग की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अंजली धुर्वे द्वारा बालकों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बालकों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को छात्रावासों में रह रहे बालक-बालिकों के साथ मनाने से उन्हें पारिवारिक और स्नेहपूर्ण वातावरण मिलता है तथा उनमें सामुदायिक भावना का भी विकास होता है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
15 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026