कनवास: खेड़ली में नानी बाई रो मायरा कथा की जल यात्रा के साथ हुई शुरुआत, भव्य झांकियां सजाई गईं
Kanwas, Kota | Nov 9, 2024 खेड़ली में शनिवार दोपहर 2 बजे नानी बाई रो मायरा कथा की जल यात्रा के साथ शुरुआत की गई। इस दौरान जल यात्रा बैंड बाजे के साथ चारभुजा नाथ मंदिर शुरू की गई जो मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुचीं। जहां पूजन के साथ नानी बाई का मायरा भव्य झांकियो के साथ शुरू किया गया। इसीसे पहले अयोजककर्ताओ ने तुलसी विवाह के उपलक्ष में तुलसीजी के लगन लिखे।