बगोदर: अटका लक्षीबागी में हाथियों का दूसरे दिन भी उत्पात, किसानों की फसलें रौंदकर बर्बाद
बगोदर वन प्रक्षेत्र में हाथियों की आतंक दूसरे दिन भी जारी रहा,जहां अटका लक्षीबागी में सोमवार की रात्रि जमकर तबाही मचायी।हाथियों किसानो के खेत में लगे गन्ना,मक्का व धान की लहलहाते फसलो को रौंद दिया। साथ ही हाथियों एक मवेशी को भी कुचल दिया।वही हाथियों की आतंक से ग्रामीणो में दहशत है।ग्रामीणो ने वन विभाग से इस ईलाके से भगाये जाने की मांग की है।