हरदा में BJP ने लोकतंत्र बचाओ रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। रैली में जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित बड़ी संख्या में BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए।