बैतूल जिले के मुलताई में महज 100 रुपये के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दो युवकों की पुरानी रंजिश के बीच एक बेकसूर युवक को निशाना बनाकर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पारेगांव रोड की है, जहां राजेश परते गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।