देवास के खातेगांव में इंस्पेक्टर की दुखद मृत्यु के मामले में उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। इंदौर आई.जी अनुराग ने बताया कि देवास जिले के खातेगांव में इंस्पेक्टर दिलीप पूरी का असमय व दुखद निधन हुआ है, जो पूरे पुलिस महकमे के लिए बेहद शोकाकुल और दुखद क्षण है। उन्होंने बताया कि घटना की गहराई से निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ उज्जैन और देवास संभाग के आई.जी, डी.आई.जी तथा देवास एस.पी की संयुक्त टीम गठित की गई है जो मामले की हर तह तक जाकर जांच कर रही है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिह्नित कर हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
की घड़ी में परिवार के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।
Huzur, Bhopal | Nov 2, 2026