लोहरदगा: लोहरदगा में मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तरीय क्विज व निबंध प्रतियोगिता, 20 विद्यार्थी राज्य स्तर हेतु चयनित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता साक्षरता क्लब ELC के तहत शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे लोहरदगा के नदिया हिन्दू हाई स्कूल में जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।