समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-1350,*
दिनांक 12/09/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठकआयोजित:-
================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्रेशन/फार्मर आईडी, डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) तथा उर्वरक के वितरण एवं उपलब्धता की प्रखंडवार समीक्षा की गई।
साथ ही साथ विभिन्न विभाग के कार्य के प्रगति को लेके समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, कृषि विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Purnia, Bihar | Sep 12, 2026