बहराइच: मरीमाता मंदिर के पास से पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मरीमाता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है जो कि जनपद कन्नौज का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ शमशेर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।