बहराइच: रायपुर राजा में छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने ज़ेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
बाराचे कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित रायपुर राजा मोहल्ले में अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित सोनू ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने जेवरात व नगदी सहित गृहस्थी के सामान चोरी किए हैं। इस मामले में उन्होंने कोतवाली देहात में तहरीर दी है।