बहराइच: तहसील सदर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सदर तहसील के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार शाम करीब 4 जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहां की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है।