बहराइच: रमपुरवा के पास सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई थी। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।