बहराइच: छावनी चौराहे से झिंगहा घाट तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
बहराइच में सोमवार दोपहर को छावनी बाजार से झिंगहाघाट तक नगर पालिका परिषद और यातयात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सैकड़ो दुकानों के आगे का हिस्सा बुलडोजर से गिरा दिया गया। पटरियों पर रखी गिट्टी भी नगर पालिका की ओर से जब्त कर लिया गया।अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और यातयात निरीक्षक बीके मिश्रा की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है।