पिपरा: हरिहरगंज थाना में नाबालिग लड़कियों को भगाने के 2 अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Pipra, Palamu | Sep 9, 2026 हरिहरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पहला मामला पथरा ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां चार दिन पहले एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में इंद्रजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।