Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Sheopur: शादी में डीजे पर नाचने को लेकर बढ़ा विवाद, युवक की गई जान, 6 आरोपी गिरफ्तार | ChambalTV #Sheopur #Karahal #ne...

Sheopur, Sheopur | Apr 22, 2026

MORE NEWS

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  ने छात्रावासों की समीक्षा
-----
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा जिले में संचालित स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छात्रावासों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, नियमित अध्ययन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, क्षमता के अनुरूप आवास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिए कि सभी छात्रावासों में शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

उन्होंने छात्रावासों के नियमित निरीक्षण, समय पर भोजन वितरण, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के समुचित संधारण एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया कि जिन छात्रावासों में किसी प्रकार की कमियां हैं, उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद ने कहा कि छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधीक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छात्रावासों की समीक्षा ----- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा जिले में संचालित स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावासों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, नियमित अध्ययन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, क्षमता के अनुरूप आवास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिए कि सभी छात्रावासों में शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने छात्रावासों के नियमित निरीक्षण, समय पर भोजन वितरण, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के समुचित संधारण एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया कि जिन छात्रावासों में किसी प्रकार की कमियां हैं, उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद ने कहा कि छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधीक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों का क्लोरीनीकरण अभियान जारी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के क्लोरीनिकरण का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत विभागीय मैदानी अमले द्वारा हैंडपंपों, नल-जल योजनाओं, सार्वजनिक पेयजल स्रोतों एवं जल प्रदाय व्यवस्थाओं में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीनीकरण का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार जल गुणवत्ता परीक्षण भी कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा जल की गुणवत्ता अथवा पेयजल आपूर्ति संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दें।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों का क्लोरीनीकरण अभियान जारी ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के क्लोरीनिकरण का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभागीय मैदानी अमले द्वारा हैंडपंपों, नल-जल योजनाओं, सार्वजनिक पेयजल स्रोतों एवं जल प्रदाय व्यवस्थाओं में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीनीकरण का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार जल गुणवत्ता परीक्षण भी कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा जल की गुणवत्ता अथवा पेयजल आपूर्ति संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

पंचायत अंतर्गत कराये गये 1366 नालों एवं नालियों की सफाई के कार्य 
------
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के अन्तर्गत सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा बारिश के पूर्व जिले के ग्रामीण क्षेत्रातंर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में निर्मित नाले एवं नालियों की साफ-सफाई किये जाने के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशो के क्रम में जिले में 1366 नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया है। 

जिला समन्वयक एसबीएम श्री जीएस डोगरे ने बताया कि उक्त निर्देशो के क्रम में श्योपुर विकास खण्ड में निर्मित कुल 661, विकासखण्ड विजयपुर में निर्मित कुल 402 एवं विकासखण्ड कराहल में निर्मित 303 नाले एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी अनुक्रम में ग्राम पंचायतो में जल भराव, कचरा और कीचड जैसी शिकायतों का निराकरण सतत् रूप से किया जा रहा है। पंचायतों में साफ-सफाई एवं कीचड आधारित समस्याओ के समाधान तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण करने के लिये जनसहयोग तथा जन प्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग मिल रहा है।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

पंचायत अंतर्गत कराये गये 1366 नालों एवं नालियों की सफाई के कार्य ------ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के अन्तर्गत सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा बारिश के पूर्व जिले के ग्रामीण क्षेत्रातंर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में निर्मित नाले एवं नालियों की साफ-सफाई किये जाने के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशो के क्रम में जिले में 1366 नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया है। जिला समन्वयक एसबीएम श्री जीएस डोगरे ने बताया कि उक्त निर्देशो के क्रम में श्योपुर विकास खण्ड में निर्मित कुल 661, विकासखण्ड विजयपुर में निर्मित कुल 402 एवं विकासखण्ड कराहल में निर्मित 303 नाले एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी अनुक्रम में ग्राम पंचायतो में जल भराव, कचरा और कीचड जैसी शिकायतों का निराकरण सतत् रूप से किया जा रहा है। पंचायतों में साफ-सफाई एवं कीचड आधारित समस्याओ के समाधान तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण करने के लिये जनसहयोग तथा जन प्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

संकुल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
 ------
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान श्योपुर  में किया गया। जिसमें श्योपुर विकासखण्ड के संकुल केन्द्र शा.क.उ.मा.वि. श्योपुर, दांतरदा एवं ढोढार के समस्त शाला प्रभारी एवं कराहल विकास खण्ड के संकुल केन्द्र गोरस एवं आवदा के शाला प्रभारी सम्मिलित हुए। प्रोढ शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्लन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का प्रारंभ किया गया।

जिला साक्षरता मिशन के सह समन्वयक श्री रामप्रताप सिंह जादौन, श्रीमती मंजू तिवारी विकास खण्ड सह समन्वयक साक्षरता श्योपुर, कु० तनुष्का तोमर विकास खण्ड सह समन्वयक साक्षरता कराहल एवं प्रशिक्षक श्री आनन्द कुमार यादव व श्री संतोष शर्मा एवं अन्य ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम संचालन एवं क्रियान्वयन संबंधित समस्त बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। एनआईएलपी एप एवं पोर्टल पर समस्त प्रकार की रिपोर्ट जनरेट करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा समस्त रिकार्ड संधारित कर सामाजिक चेतना केन्द्र संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया शाला प्रभारियो को नजरी नक्सा तैयार कर सवें करने, सर्वे रिकार्ड तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

संकुल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित ------ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान श्योपुर में किया गया। जिसमें श्योपुर विकासखण्ड के संकुल केन्द्र शा.क.उ.मा.वि. श्योपुर, दांतरदा एवं ढोढार के समस्त शाला प्रभारी एवं कराहल विकास खण्ड के संकुल केन्द्र गोरस एवं आवदा के शाला प्रभारी सम्मिलित हुए। प्रोढ शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्लन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का प्रारंभ किया गया। जिला साक्षरता मिशन के सह समन्वयक श्री रामप्रताप सिंह जादौन, श्रीमती मंजू तिवारी विकास खण्ड सह समन्वयक साक्षरता श्योपुर, कु० तनुष्का तोमर विकास खण्ड सह समन्वयक साक्षरता कराहल एवं प्रशिक्षक श्री आनन्द कुमार यादव व श्री संतोष शर्मा एवं अन्य ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम संचालन एवं क्रियान्वयन संबंधित समस्त बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। एनआईएलपी एप एवं पोर्टल पर समस्त प्रकार की रिपोर्ट जनरेट करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा समस्त रिकार्ड संधारित कर सामाजिक चेतना केन्द्र संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया शाला प्रभारियो को नजरी नक्सा तैयार कर सवें करने, सर्वे रिकार्ड तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
 ------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किये गये है। जिसमें मैसर्स हरियाणा एग्रीकल्चर स्टोर, श्री धाकड कृषि सेवा केन्द्र बडौदा, मंगल कृषि क्लीेनिक बडौदा, एवं म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ बडौदा का निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान मैसर्स हरियाणा एग्रीकल्चर स्टोर बडौदा पर एम.ओ.पी 06 मै.टन, एनपीके-01 मै.टन, एसएसपी-38 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। मैसर्स श्री धाकड कृषि सेवा केन्द्र पर यूरिया- 12 मै.टन, एसएसपी-62 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। मैसर्स मंगल कृषि क्लीनिक बडौदा पर एम.ओ.पी. 10 मै.टन, एसएसपी- 4.5 मै.टन, यूरिया- 36 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। मैसर्स- म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ बडौदा पर एनपीके- 101 मै.टन, एसएसपी 05 मै.टन, यूरिया 119 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। 

सभी विक्रेता फर्माे पर उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से करना एवं कृषकों को निर्धारित दर पर उर्वरक का वितरण करना पाया गया है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को उचित रेट पर किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। साथ ही ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक का वितरण करने के निर्देश दिये गये है तथा उपस्थित किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक विक्रय तथा ई-टोकन बुक करने के संबंध में भी समझाईश दी गई।

 निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री शैलेन्द्र सिंह सेंगर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री शरद रघुवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय सेन, पटवारी श्री गजानंद शर्मा की संयुक्त टीम उपस्थित रही। इसी प्रकार विकासखण्ड विजयपुर में तहसीलदार श्री रवि कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. विजयपुर श्री विष्णु राठौर, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी श्री शोभाराम चौहान द्वारा डबल लॉक विजयपुर के खाद गोडाउन का निरीक्षण किया गया।

किसानों को खरीफ फसलों के लिए उचित दर पर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध् कराने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किये गये है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद दुकानों का औचक निरीक्षण ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किये गये है। जिसमें मैसर्स हरियाणा एग्रीकल्चर स्टोर, श्री धाकड कृषि सेवा केन्द्र बडौदा, मंगल कृषि क्लीेनिक बडौदा, एवं म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ बडौदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स हरियाणा एग्रीकल्चर स्टोर बडौदा पर एम.ओ.पी 06 मै.टन, एनपीके-01 मै.टन, एसएसपी-38 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। मैसर्स श्री धाकड कृषि सेवा केन्द्र पर यूरिया- 12 मै.टन, एसएसपी-62 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। मैसर्स मंगल कृषि क्लीनिक बडौदा पर एम.ओ.पी. 10 मै.टन, एसएसपी- 4.5 मै.टन, यूरिया- 36 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। मैसर्स- म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ बडौदा पर एनपीके- 101 मै.टन, एसएसपी 05 मै.टन, यूरिया 119 मै.टन की उपलब्धता पाई गई। सभी विक्रेता फर्माे पर उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से करना एवं कृषकों को निर्धारित दर पर उर्वरक का वितरण करना पाया गया है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को उचित रेट पर किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। साथ ही ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक का वितरण करने के निर्देश दिये गये है तथा उपस्थित किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक विक्रय तथा ई-टोकन बुक करने के संबंध में भी समझाईश दी गई। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री शैलेन्द्र सिंह सेंगर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री शरद रघुवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय सेन, पटवारी श्री गजानंद शर्मा की संयुक्त टीम उपस्थित रही। इसी प्रकार विकासखण्ड विजयपुर में तहसीलदार श्री रवि कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. विजयपुर श्री विष्णु राठौर, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी श्री शोभाराम चौहान द्वारा डबल लॉक विजयपुर के खाद गोडाउन का निरीक्षण किया गया। किसानों को खरीफ फसलों के लिए उचित दर पर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध् कराने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किये गये है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026