Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
dipeshdeepu001
एक महिला पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी कठुआ गांव पहुँची हुई है,जो अपना नाम व परिचय नही बता पा रहा है।कृप्या वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि परिजन इसको ले जाये।
Purnia East, Purnia
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
बिहार: सहरसा में डॉक्टर और पत्रकार के बीच धक्का-मुक्की! कैमरे के सामने हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #Saharsa #BiharNews #SaharsaNews #Journalist #Doctor #ViralVideo #Bihar #BreakingNews #PurniaCentralNews
Purnia East, Purnia | Sep 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1371, दिनांक 14/9/2029, ================== पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा रूपौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी;- जलस्तर में गिरावट से जनजीवन सामान्य होने की ओर:- गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और कारी कोशी के बैक वाटर से रूपौली अंचल की कुछ पंचायतों में उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशन में प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। वर्तमान में नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और जलजमाव की स्थिति में सुधार के साथ जनजीवन तेजी से सामान्य अवस्था की ओर लौट रहा है। वरीय अधिकारियों की टीम ग्राउंड जीरो पर लगातार मुस्तैद रहकर स्थिति का जायजा ले रही है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों क्रमशः--- यातायात एवं नाव परिचालन:-- प्रभावित इलाकों में सुगम आवागमन और खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए 4 सरकारी तथा 16 अधिग्रहित (कुल 20) नावें निरंतर संचालित की जा रही हैं। सामुदायिक रसोई एवं राशन वितरण:-- पीड़ितों को ताजा व पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने हेतु रूपौली अंचल में 7 सामुदायिक रसोई केंद्र पूरी तरह सक्रिय हैं। दिनांक 13 सितंबर 2026 तक कुल 19,928 व्यक्ति इन केंद्रों पर भोजन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, बाढ़ से घिरे परिवारों के बीच अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (धमदाहा) एवं अंचल अधिकारी (रूपौली) द्वारा घर-घर जाकर 1,000 सूखा राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। चिकित्सा सेवा एवं बोट एंबुलेंस:-- स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 13 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं तथा जलमग्न क्षेत्रों के लिए 1 विशेष बोट एंबुलेंस तैनात है। अब तक 7,291 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। शुद्ध पेयजल एवं बीमारियों से बचाव हेतु 9,376 हैलोजन टैबलेट्स तथा 695 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। पशु संरक्षण एवं चारा व्यवस्था:- मवेशियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए 3 विशेष पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से 1,524 पशुओं का उपचार किया गया है। साथ ही, पशुपालकों के बीच 273.45 क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया है। आश्रय एवं पॉलिथीन वितरण:-प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए 1,200 से अधिक पॉलिथीन शीट्स वितरित की गई हैं। पेयजल एवं स्वच्छता: पीएचईडी (PHED) विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में चापाकलों की मरम्मत, 2 जल टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति और 17 अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिला स्तर पर 24×7 आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (DEOC) सक्रिय आपात स्थिति से निपटने और त्वरित सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24 घंटे कार्यरत है। आम नागरिक किसी भी सहायता या सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320 या ईमेल deoc-purnea.bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण अपील:- जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जलस्तर में सुधार हो रहा है, लेकिन बाढ़ के बाद स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। उल्टी, दस्त, तेज बुखार, पीलिया या त्वचा में संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य शिविर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से संपर्क करें। घर पर ओआरएस (ORS) पैकेट एवं आवश्यक प्राथमिक दवाएं रखें और बिना चिकित्सीय परामर्श के एंटीबायोटिक का सेवन न करें। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य टीमें क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1367, दिनांक:-14/9/2026, ================== अवैध शराब के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से शराब एवं वाहन जब्त- जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन,भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रवीवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध विदेशी शराब एवं अवैध बीयर की बरामदगी के साथ-साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। 01:- डालकोला चेकपोस्ट पर 02.000 लीटर Beer बरामद:-डालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 02.000 लीटर Beer बरामद की गई। इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 02:-डालकोला चेकपोस्ट पर 03.000 लीटर IMFL बरामद:-डालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 03.000 लीटर IMFL (विदेशी शराब) बरामद की गई। इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 03:- डालकोला चेकपोस्ट पर 03.750 लीटर IMFL बरामद:-डालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 03.750 लीटर IMFL (विदेशी शराब) बरामद की गई। इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत् विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 04:-डालकोला चेकपोस्ट पर 02.250 लीटर IMFL बरामद:-डालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 02.250 लीटर IMFL (विदेशी शराब) बरामद की गई। इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 05:-डालकोला चेकपोस्ट पर 0.600 लीटर IMFL बरामद:-डालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 0.600 लीटर IMFL (विदेशी शराब) बरामद की गई। इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मद्यनिषेध विभा
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1365, दिनांक 14/9/2026, ================== जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न: लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी लंबित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:--- भूमि आवंटन एवं अवसंरचना निर्माण::- सदर अस्पताल: सदर अस्पताल के निर्माण हेतु 7 से 12 एकड़ भूमि की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश। अन्य परियोजनाएं:-- कब्रिस्तान,श्रम सुविधा केंद्र तथा अग्निशमन विभाग के लिए भूमि चिन्हित करने और जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने का निर्देश। प्रशासकीय कार्य एवं जन शिकायतें:---- विशेष कोषांग: विभागीय समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए जिले में 3 नए महत्वपूर्ण कोषांगों का गठन किया जाएगा। जनता दरबार एवं सहयोग पोर्टल:-- प्राप्त आवेदनों का 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादन करने का समय निर्धारित। नीलाम पत्र शाखा: लंबित मामलों का निष्पादन तय समय में न होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश। विशेष अभियान एवं आगामी कार्यक्रम:-- सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026):--- चिन्हित स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का निर्देश। सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को लाभार्थियों के वीडियो/टेस्टिमोनियल तैयार करने तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को तिथिवार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती: --राजकीय समारोह की तैयारियां, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश। विभागीय समीक्षा एवं निर्देश:--- खाद्य एवं आपूर्ति:-- अनुमंडल पदाधिकारियों को राशन कार्ड के प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच कर निर्गमन की कार्रवाई का निर्देश। सहकारिता एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी:-- पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा आपूर्ति CMR की राशि का ससमय भुगतान और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को खगड़िया-पूर्णिया खंड से संबंधित अधिसूचना उपलब्ध कराने का निर्देश। अन्य: सामाजिक सुरक्षा पेंशन/योजनाओं हेतु सभी BDO से प्रमाणीकरण प्राप्त करने, RTPS, मानवाधिकार, आयुष्मान भारत (ABDM), और आपदा अनुग्रह अनुदान के मामलों में तेजी लाने तथा माननीय न्यायालय से सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इस समीक्षा बैठक में श्री राजीव कुमार उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व, आपदा, विधि-व्यवस्था एवं विभागीय जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026
बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 125 यूनिट तक निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से पूर्णिया जिले के बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। लाभुक ने बताया कि निःशुल्क बिजली की सुविधा से आर्थिक बचत हो रही है। लाभुक ने इस जनहितकारी पहल के लिए बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया । IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026
माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा डी0बी0टी0 लाईव कार्यक्रम के तहत माह जुलाई, 2026 का पेंशन राशि भुगतान किया गया। सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल-06 योजनाओं के पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह के दर से डी0बी0टी0 लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत पेंशन राशि अंतरण किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 1368, दिनांक:-14/9/2026, ================== रुपौली प्रखंड के बाढ़ एवं जलजमाव क्षेत्रों में जिला प्रशासन मुस्तैद;- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर है जारी:-- इसी कड़ी में सोमवार को रुपौली प्रखंड अंतर्गत बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित पशुपालकों के घर डोर टू डोर जाकर पशु चिकित्सकों द्वारा जरुरत मंद पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाइयां सुलभ कराई जा रही है। वरीय अधिकारियों की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर तैनात रहकर स्थिति का जायजा ले रही है। जिला स्तर पर 24×7 आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय है आपात स्थिति से निपटने और त्वरित समन्वय हेतु जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24 घंटे कार्यरत है। नागरिक किसी भी सहायता या सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबरों 06454-242319 / 242317 / 242320 या ईमेल deoc-purnea.bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की अपील:- जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे तेज बहाव और जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
Purnia, Bihar | Sep 14, 2026
सदर अस्पताल सहरसा पहुँची प्रभात खबर रांची की टीम, डॉ. आजाद का दिखा रवैया—माफी मांगने पर भी जवाब, “नो-नो-नो टीम के सामने डॉ. आजाद का एटीट्यूड, अपने कृत्य पर माफी मांगने से किया इनकार
Purnia East, Purnia | Sep 14, 2026