ब्यौहारी: ब्यौहारी में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा निवासी 35 वर्षीय महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आई है।