दिल्ली दल्लूपुरा में धर्मशिला अस्पताल के पीछे गोदाम में लगी भीषण आग; दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर जुटीं
➡ न्यू अशोक नगर/दल्लूपुरा इलाके में खेड़ा देवता मंदिर के पास स्थित एक गोदाम में दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक भड़की भीषण आग
➡ आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग ने पहले 'Make-4' और फिर स्थिति गंभीर होने पर 'Make-6' कॉल घोषित की
➡ मौके पर वॉटर टेंडर, वॉटर बाउजर सहित दमकल की कुल 16 गाड़ियां और आला अधिकारी राहत व बचाव कार्य में जुटे
➡ दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह से काबू पाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी; इलाके में फैला घना धुआं, किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार