टोंक: देवली थाना पुलिस ने 9 महीने से फरार स्मैक सप्लायर को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 22, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत देवली थाना पुलिस ने 9 महीने से फरार स्मैक सप्लायर राकेश को झालावाड़ जिले के डूंगरगांव बजरा खोयरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नासिरदा निवासी ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञान्या सांसी को स्मैक की सप्लाई की थी।