टोंक: सदर थाना क्षेत्र के तरण गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक महिला सहित दो घायल
Tonk, Tonk | Jun 21, 2025 सदर थाना क्षेत्र टोंक सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे पर तारण गांव के पास शनिवार को टोंक डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक अशोक पुत्र सूरजमल बैरवा की मौत हो गई। वहीं मोनिका पत्नी अशोक व विजेंद्र बैरवा पुत्र सूरजमल बैरवा निवासी कोटा जिले के अयाना के बैरवा बस्ती प्रेम नगर घायल हो गए।