टोंक: धुंवाकला निवासी परिवादियों की रिपोर्ट पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 22, 2025 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने रविवार को बताया कि ग्राम धुंवाकला निवासी परिवादिया सुनीता पुत्री दुर्गा लाल खटीक ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह करीब 14 वर्ष पूर्व नारायण खटीक पुत्र बिरधीचंद पहाड़िया निवासी ग्राम खरेड़ा टोडारायसिंह के साथ संपन्न हुआ था।