टोंक: युनानी मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय में विश्व योग दिवस पर आयोजित किया गया योग सत्र
Tonk, Tonk | Jun 21, 2025 टोंक युनानी मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय बग्गी खाना में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। युनानी कॉलेज प्राचार्य डॉ मोहम्मद इरशाद ने शनिवार को बताया कि योग से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है। जो आपकी हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है। योग सिर्फ व्यायाम का एक रूप नहीं एक कालातीत अभ्यास है।