टोंक: नयागांव नानेर निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 21, 2025 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नयागांव नानेर निवासी परिवादिया कर्मा पुत्री अशोक जाट ने महिला थाना में अपने पिता के साथ उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामला को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 24 अप्रैल 2012 को जितेंद्र चौधरी पुत्र बद्रीलाल जाट निवासी हनोतिया के साथ हुआ था।