नाथनगर: बिहारीपुर में फोरलेन से सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन उग्र, एसडीओ से हुई नोंकझोंक#jansamasya
भतौडिया पंचायत के बिहारीपुर गांव में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के सर्विस रोड को ग्रामीण सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से चल रहा ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना बुधवार को उस समय उग्र हो गया, जब भागलपुर सदर एसडीओ विकास कुमार, नगर डीएसपी 2 राकेश कुमार समेत चार थानों की पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और टेंट हटाने का अल्टीमेटम दे दिया।