विजयराघवगढ़: ग्राम उबरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल का पहुंच मार्ग बेहाल, स्कूली बच्चे परेशान; प्रशासन बेखबर
विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत उबरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल पहुंच मार्ग के हाल बेहाल है,स्कूली बच्चे परेशान हो रहे है,लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है ग्रामीण ने बताया कि यहां बरसात के समय सड़कों पर कीचड़ हो जाता है,जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने मे कठनाइयों का सामना करना पड़ता है,लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।