Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

IND vs NZ Highlights | India vs New Zealand 2nd Test Highlights #crickethighlights #indvsnz

India | Oct 26, 2024

MORE NEWS

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का  शुभारंभ रिंगनोद नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, श्री मुकेश गुर्जर की उपस्थिति किया में किया गया।
5 वर्ष तक  की दो बूंद अवश्य पिलाएं इस हेतु अधिक जन जागरूकता का संकल्प लिया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रिंगनोद नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, श्री मुकेश गुर्जर की उपस्थिति किया में किया गया। 5 वर्ष तक की दो बूंद अवश्य पिलाएं इस हेतु अधिक जन जागरूकता का संकल्प लिया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा ,  कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,  300 किलोग्राम लहान तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा तथा लहान की कुल कीमत लगभग 38140/- रुपये है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक रामचरण पवार ,वरुण चौहान तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंग भाटी सम्मिलित रहे।
#JanSampark #ratlam

जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा , कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 300 किलोग्राम लहान तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा तथा लहान की कुल कीमत लगभग 38140/- रुपये है। कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक रामचरण पवार ,वरुण चौहान तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंग भाटी सम्मिलित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

डॉ किरण वाडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम के निर्देशन पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर "गांव गांव शहर शहर अभियान" के तहत उच्च जोखिम ग्राम बिलडी एवं मलवासी में शिविर का आयोजन किया।
टीबी सुपरवाइजर बाजना प्रतीक रावल  द्वारा शिविर का आयोजन कर शिविर में जनसमुदाय में  स्क्रीनिंग कर संभावितो में छाती के एक्स रे कर क्षय रोग निदान के संबंध में ग्राम जनों को बताया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिता चौहान  द्वारा बताया के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, शुगर के मरीज, जिनका बी एम आई 18.5 से कम हो , तम्बाकू सेवन करने वाले हाई रिस्क वाले हितग्राहियों के आज ग्राम स्तर पर चेस्ट एक्स रे कर उनमें टीबी स्क्रीनिंग की जिनमें 55 चेस्ट एक्स रे का लाभ ग्रामीण जनों को मिला है ,  साथ ही 11 टीबी संभावित को फाल्कन ट्यूब देकर रावटी अस्पताल में स्पूटम की जांच का सुझाव दिया। ग्राम सरपंच श्री किशन भूरिया, सचिव श्रीमति रजनी माल , उपसरपंच श्री नारायण भूरिया द्वारा शिविर में सहयोग कर ग्राम जनों को एक्स रे के लाभ के बारे में बताया कि यह सुविधा  टीबी रोग को जल्दी पता लगाने में सहायक है।
रतलाम जिले से एक्स रे टीम में श्री जय सिसोदिया, कार्यक्रम समन्वयक टीबी द्वारा निःक्षय पर इनरोलमेंट चेस्ट एक्स रे अपडेट की जानकारी दी गई । पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन पर एक्स रे टेक्नीशियन राहुल जोहरी ने चेस्ट एक्स रे किए, श्री शैलेन्द्र भूरिया एवं श्री सुरेंद्र खराड़ी द्वारा चेस्ट एक्स रे में सहायता कर जनमानस को चेस्ट एक्स रे के लिए प्रोत्साहित किया।  महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रितिका शर्मा द्वारा आज के शिविर स्थल पर ही  हितग्राहियों की अन्य जांचों में हीमोग्लोबिन , बी एम आई , शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। आशा कार्यकर्ता प्रियंका लबाना, अवन्ति माल, सविता भूरिया, मुन्नी कटरा का सहयोग रहा।
#JanSampark #ratlam

डॉ किरण वाडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम के निर्देशन पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर "गांव गांव शहर शहर अभियान" के तहत उच्च जोखिम ग्राम बिलडी एवं मलवासी में शिविर का आयोजन किया। टीबी सुपरवाइजर बाजना प्रतीक रावल द्वारा शिविर का आयोजन कर शिविर में जनसमुदाय में स्क्रीनिंग कर संभावितो में छाती के एक्स रे कर क्षय रोग निदान के संबंध में ग्राम जनों को बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिता चौहान द्वारा बताया के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, शुगर के मरीज, जिनका बी एम आई 18.5 से कम हो , तम्बाकू सेवन करने वाले हाई रिस्क वाले हितग्राहियों के आज ग्राम स्तर पर चेस्ट एक्स रे कर उनमें टीबी स्क्रीनिंग की जिनमें 55 चेस्ट एक्स रे का लाभ ग्रामीण जनों को मिला है , साथ ही 11 टीबी संभावित को फाल्कन ट्यूब देकर रावटी अस्पताल में स्पूटम की जांच का सुझाव दिया। ग्राम सरपंच श्री किशन भूरिया, सचिव श्रीमति रजनी माल , उपसरपंच श्री नारायण भूरिया द्वारा शिविर में सहयोग कर ग्राम जनों को एक्स रे के लाभ के बारे में बताया कि यह सुविधा टीबी रोग को जल्दी पता लगाने में सहायक है। रतलाम जिले से एक्स रे टीम में श्री जय सिसोदिया, कार्यक्रम समन्वयक टीबी द्वारा निःक्षय पर इनरोलमेंट चेस्ट एक्स रे अपडेट की जानकारी दी गई । पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन पर एक्स रे टेक्नीशियन राहुल जोहरी ने चेस्ट एक्स रे किए, श्री शैलेन्द्र भूरिया एवं श्री सुरेंद्र खराड़ी द्वारा चेस्ट एक्स रे में सहायता कर जनमानस को चेस्ट एक्स रे के लिए प्रोत्साहित किया। महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रितिका शर्मा द्वारा आज के शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों की अन्य जांचों में हीमोग्लोबिन , बी एम आई , शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। आशा कार्यकर्ता प्रियंका लबाना, अवन्ति माल, सविता भूरिया, मुन्नी कटरा का सहयोग रहा। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 जून, अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर विकासखंड आलोट में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, श्री सतीश टांक एवं विकासखंड समन्वयक श्री मुकेश कटारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात नशे के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य, परिवार एवं भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाकर जनजागरूकता के वाहक बनें। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।
विकासखंड समन्वयक श्री मुकेश कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा शिक्षा, संस्कार, खेल, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहेंगे तो विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
श्री सतीश टांक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं को खेल, योग, अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज में नशा विरोधी जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
नवांकुर संस्था दुधावती सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अमर सिंह झाला ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
कलापथक दल द्वारा प्रस्तुति दी गईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री महेंद्र सिंह कंथारिया, श्री जगदीश शर्मा (धतुरिया), श्री किशोर सिंह डोडिया (नारायणी), श्री अमर सिंह झाला (दुधावती), परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी, पूजा सांखला, संदीप सांखला, हेमेंद्र सिंह निगम, श्री ऋषिकांत सिंह पवार, श्री अमित रामावत सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। सभी ने "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत" के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
#JanSampark #ratlam

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 जून, अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर विकासखंड आलोट में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, श्री सतीश टांक एवं विकासखंड समन्वयक श्री मुकेश कटारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात नशे के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य, परिवार एवं भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाकर जनजागरूकता के वाहक बनें। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। विकासखंड समन्वयक श्री मुकेश कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा शिक्षा, संस्कार, खेल, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहेंगे तो विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। श्री सतीश टांक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं को खेल, योग, अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज में नशा विरोधी जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। नवांकुर संस्था दुधावती सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अमर सिंह झाला ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाना होगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कलापथक दल द्वारा प्रस्तुति दी गईं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री महेंद्र सिंह कंथारिया, श्री जगदीश शर्मा (धतुरिया), श्री किशोर सिंह डोडिया (नारायणी), श्री अमर सिंह झाला (दुधावती), परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी, पूजा सांखला, संदीप सांखला, हेमेंद्र सिंह निगम, श्री ऋषिकांत सिंह पवार, श्री अमित रामावत सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। सभी ने "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत" के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

​दो बत्ती चौराहे पर बंदर का आतंक: बाइक पर बैठे पत्रकार के पीछे आकर बैठा बंदर, 40 सेकंड तक नोचे बाल।

​दो बत्ती चौराहे पर बंदर का आतंक: बाइक पर बैठे पत्रकार के पीछे आकर बैठा बंदर, 40 सेकंड तक नोचे बाल।

Ratlam Nagar, Ratlam | Jun 26, 2026