अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाई
1,800 किलोग्राम महुआ लहान एवं 55 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर, 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए
डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि आज जावरा वृत्त क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंजर डेरों रजाखेड़ी, उकेडिया में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सघन दबिश एवं तलाशी की कार्यवाई की गई।
कार्यवाई के दौरान लगभग 1,800 किलोग्राम महुआ लहान एवं 55 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त महुआ लहान एवं हाथ भट्टी मदिरा का अनुमानित कुल कीमत 1 लाख 91 हजार रुपये है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026