दतिया: ग्राम रामनेर में जहर खाने से महिला की मौत, भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम, पंडोखर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया
Datia, Datia | Mar 10, 2026 पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनेर में जहर का सेवन करने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम रामनेर निवासी माया पत्नी सुभाषचंद्र धाकड़ ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया।