फरेंदा: बृजमनगंज पुलिस ने दो वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार
बृजमनगंज, महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त योगेंद्र व पलटन, निवासी कान्हापार, धोढघाट को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा नंबर 719/2008 धारा 308, 323, 504, 506, 34 आईपीसी में एनबीडब्ल्यू जारी था। सह-अभियुक्त पुरई अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।