फरेंदा: ग्राम सभा रामनगर में घर से निकला विशालकाय अजगर, पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू और जंगल में छोड़ा
फरेन्दा थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में बीती रात गोविंद निषाद के घर में विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर की फुफकार सुनकर घरवाले बाहर निकल आए और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। बीट सिपाही धीरेन्द्र कुमार यादव व वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़े गए सांप की पहचान विशाल अजगर के रूप में हुई